हिमाचल प्रदेश / मुख्यमंत्री कार्यालय में कोरोना ने रखे कदम, उप‍सचिव संक्रमित, जयराम ठाकुर हुए क्‍वारंटाइन

By: Pinki Wed, 22 July 2020 5:45:28

हिमाचल प्रदेश / मुख्यमंत्री कार्यालय में कोरोना ने रखे कदम, उप‍सचिव संक्रमित, जयराम ठाकुर हुए क्‍वारंटाइन

हिमाचल में मंगलवार को 43 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। प्रदेश में 10 और लोगों ने कोरोना को मात दी। प्रदेश में कुल संक्रमितों का आंकड़ा 1 हजार 682 पहुंच गया है जबकि 1 हजार 81 स्वस्थ हो चुके हैं। उधर, कोरोना के बढ़ते कदम मुख्यमंत्री कार्यालय तक पहुंच गए है। मुख्यमंत्री कार्यालय में उपसचिव कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। कोरोना का मामला सामने आने के बाद सचिवालय में हड़कंप मच गया है। मुख्यमंत्री सहित सभी कर्मचारियों व अधिकारियों के कोरोना संक्रमण जांच के लिए सैंपल लिए जाएंगे। सीएम जयराम ठाकुर ने आज प्रेस ब्रीफिंग करनी था लेकिन पॉजिटिव मामला आने के बाद और अपने सरकारी आवास ओक ओवर रवाना हो गए हैं। मुख्‍यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कार्यालय में एक अधिकारी के कोरोना पॉजिटिव आने के बाद वह होम क्‍वारंटाइन हो रहे हैं। मंडी में पॉजिटिव पाया गया भाजपा नेता सीएम दफ्तर, सीएम आवास, आईजीएमसी भी गया था।

बताया जा रहा है मंडी के एक भाजपा नेता के कोरोना पॉजिट‍िव पाए जाने के बाद प्रशासन शिमला में सतर्क हो गया है। बताया जा रहा है उक्‍त नेता शिमला में कई लोगों से मिला है। आज सुबह इसकी रिपोर्ट पॉजिट‍िव आई थी। इसके बाद शाम को सीएम कार्यालय के उपसचिव के कोरोना पॉजिट‍िव होने की पुष्टि हो गई।

छोटी काशी मंडी में बुधवार को कोरोना के तीन मामले सामने आए हैं। इसमें एक भाजपा का प्रवक्ता है, जो मंडी शहर में पैलेस कॉलोनी का निवासी है। दूसरा भाजपा का पदाधिकारी है, जो विश्वकर्मा मंगवाई का निवासी है। तीसरा कोरोना संक्रमित सरकाघाट भांबला के गुड मझवाड़ी गांव का रहने वाला है, जो 12 जुलाई को दिल्ली से अपने घर लौटा है। यह संक्रमित व्यक्ति गृह मंत्रालय दिल्ली में बतौर चालक कार्यरत है तथा घर पर होम क्वारंटीन है।

प्रशासन सभी की कॉन्टैक्ट हिस्ट्री खंगलाने में जुट गया है। बताया जा रहा है कि पैलेस कालोनी के भाजपा नेता शिमला में बड़े नेताओं से मिलने गए थे। यह दोनों सराज विधानसभा क्षेत्र के रहने वाले हैं, लेकिन मंडी में ही रहते हैं। दोनों शाला गांव के उस ड्राइवर के संपर्क में आए थे, जो दो दिन पहले पॉजिटिव पाया गया था। दोनों में फिलहाल कोरोना के कोई लक्षण नहीं हैं और उन्हें ढांगसीधार स्थित कोविड केयर सेंटर में भेजा गया है। सीएमओ मंडी डॉ देवेंद्र शर्मा ने कोरोना के तीन नए मामले आने की पुष्टि की है।

जिला चंबा के बनीखेत में सेना के जवान के संपर्क में आए परिवार के 13 और 16 साल के दो लड़के कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इसके अलावा पठानकोट से लौटा 53 वर्षीय पुलिस कर्मी भी कोरोना पॉजिट‍िव पाया गया है। इसके अलावा गोल्‍टी की 43 वर्षीय महिला भी संक्रमित पाई गई है। बुधवार को प्रदेश में सात लोग संक्रमित पाए गए हैं।

ये भी पढ़े :

# 50 हजार रु. प्रति 10 ग्राम के उच्चतम स्तर पर पहुंची सोने की कीमत, चांदी भी हुई महंगी

# PM मोदी के हाथों 5 अगस्त को होगा राम मंदिर का शिलान्यास, सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों को किया जाएगा आमंत्रित

# अलीगढ़ / कोरोना पॉजिटिव युवती से डॉक्टर ने की छेड़छाड़, गिरफ्तार

# भारत / 20 दिन में 65% की रफ्तार से बढ़ा कोरोना संक्रमण, अमेरिका के मुकाबले 2.5 गुना ज्यादा

# बेंगलुरु / लॉकडाउन में 300KM/h की स्पीड से चला रहा था सुपरबाइक, वीडियो वायरल के बाद पुलिस ने किया गिरफ्तार

हम WhatsApp पर हैं। नवीनतम समाचार अपडेट पाने के लिए हमारे चैनल से जुड़ें... https://whatsapp.com/channel/0029Va4Cm0aEquiJSIeUiN2i
पढ़ें Hindi News ऑनलाइन lifeberrys हिंदी की वेबसाइट पर। जानिए देश-विदेश और अपने प्रदेश से जुड़ीNews in Hindi

Home | About | Contact | Disclaimer| Privacy Policy

| | |

Copyright © 2024 lifeberrys.com